Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांका : जिले के किस गांव में स्नान करने के क्रम में डुबने से छात्र की हुई मौत, देखिए रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज

सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट बांका ,(बिहार) 
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के लाखा गांव के आनंद बांध में स्नान करने के क्रम में डूबने से 13 वर्षीय छात्र रीतिक कुमार का मौत हो गई। घटना के घंटो बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र रीतिक कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।
पौकरी पंचायत के लाखा गांव की घटना 
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पौकरी पंचायत स्थित लाखा गांव के समीप आनंद बांध में स्नान करने के क्रम में लाखा गांव के जितेंद्र सिंह के 13 वर्षीय पुत्र रीतिक कुमार गहरे पानी में जाने से डूब गए। इस दौरान घंटो बाद जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा खोजबीन किए जाने लगा। इस दौरान उसके साथ स्नान करने गए बच्चों ने बताया कि वह आनंद बांध में स्नान कर रहे थे। किंतु स्नान करने के क्रम में ही वह कहां चले गए पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने आनंद बांध में उसकी खोज भी शुरू कर दी। इसके बाद छात्र रीतिक कुमार के शव को शुक्रवार की देर शाम एक आनंद बांध के ही खाई से बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
 मृतक की मां के करूण विलाप से माहौल हुआ गमगीन मृतक छात्र की मां बार - बार रोते हुए यह कह रही थी कि है छठ माय कि बिगाड़ने छेलिहौं जे हमरो बेटा कैय पर्वो दिन लैय लेल्हो हे----? बताया जा रहा है कि मृतक रीतिक कुमार दो भाईयो में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना पर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। परिजनो ने बताया की रीतिक कुमार गांव के ही प्रोन्नत मध्य विद्यालय लाखों में सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। घटना के बाद मृतक छात्रा के पिता जितेंद्र सिंह और छात्र की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पंचायत के मुखिया ने घटना की जानकारी अंचल प्रशासन को देते हुए आपदा योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता देने की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |