रिपोर्ट - समरेस कुमार ,शंभूगंज (बांका):
शंभूगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल में पति ,सास ,देवर व ननद के द्वारा महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि शंभूगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव के अमित कुमार राम पिता स्व निरंजन राम की शादी मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव में संजय राम की पुत्री नेहा कुमारी से 6 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। जहां शादी के बाद एक पुत्र भी हुआ था।
50,000 नगद व जेवरात की कर रहे थे डिमांड
किंतु अब महिला नेहा कुमारी के पति अमित कुमार राम उसकी सास रेणु देवी आदि परिवार के सदस्य के द्वारा दहेज में 50,000 नगद और जेवर की मांग करते हुए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। जब नेहा कुमारी के मायके में उसकी मां बबीता देवी और पिता संजय राम ने गरीबी हालत बताते हुए दहेज देने में असमर्थता जाहिर की तो महिला नेहा कुमारी को उसके ससुराल में गला दबाकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है।
शंभूगंज थाना में पति सास देवर व ननद पर केस दर्ज
जिसके बाद सूचना पर पहुंची शंभूगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया था। साथ ही घटना को लेकर मृतक महिला नेहा कुमारी के मां बबीता देवी पति संजय राम के लिखित आवेदन पर मृतक महिला के पति अमित कुमार राम, सास रेणु देवी, देवर और ननद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था।
पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जिस पर दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इधर शंभूगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति अमित कुमार राम और उसकी मां रेणु देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया। अन्य आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।