Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image

बांका : जिले के दो अलग अलग गांव में पांच लोगो को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा, ठोका जुर्माना ,FIR दर्ज , देखिए रिपोर्ट




कुमार सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट बांका (बिहार),

शंभूगंज थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की लगातार शिकायत पर कनीय अभियंता के द्वारा छापेमारी अभियान चलाई गई। इस दौरान दो अलग-अलग गांव से पांच लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। जहां इन पांचो पर करीब दो लाख रूपया का जुर्माना लगाते हुए शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी की लगातार शिकायत मिल रही थी। जहां बिजली चोरी की शिकायत पर कनीय अभियंता राजीव कुमार के द्वारा मानव बल के साथ थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्णपुर गांव में विनोद बिंद को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। जिस पर 21682 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जबकि विवेक कुमार को बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर 11624 का जुर्माना लगाया गया है। इसी क्रम में मिर्जापुर बाजार में संजय पासवान को बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर 58590 रुपया और मनीष कुमार को बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर 7353 रुपया जुर्माना लगाया है।‌ जबकि रामप्यारी देवी को बिजली चोरी करने के आरोप में 1 लाख 22998 रुपए का जुर्माना लगाया है। 

शंभूगंज थाना में पांचो पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी किया शुरू

जहां इन पांचो पर जुर्माना लगाकर शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरों को पकड़ने के लिए कनीय अभियंता राजीव कुमार के द्वारा इस प्रकार के छापेमारी अभियान से यहां के बिजली चोरों में हड़कंम्प मच गया है। इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने इन पांचो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |