Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांका : आखिर शादी के बाद बेबफा क्यो हो रही पत्नी, देखिए रिपोर्ट



कुमार सुबोध सिंह , डेस्क रिपोर्ट बांका (बिहार),

शादी में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने व सात जन्मों तक साथ-साथ जीने मरने की खाई गई कसम भी प्यार के सामने बेकार साबित हो रहा है। जहां शादी व संतान होने के बाद भी महिला सारे रिस्ते नाते को भुलकर पति को छोड़कर अपने प्रेमी के संग फरार हो रही है। जहां ऐसे मामलों में पति अपने पत्नी व बच्चों के अपहरण कर लिए जाने की थाना में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस की परेशानी को बढ़ा रहे है। शंभूगंज थाना क्षेत्र में ऐसा दर्जनों मामला सामने आया है। दु:ख की बात तो यह है कि जब ये महिलाएं अपने ससुराल से पति को छोड़कर जाती है, तो जन्म लिए संतानों में‌ भी अपने हिस्से की संतानों को साथ लेकर चली जा रही है। ऐसी परिस्थिति में पीड़ित पति को अपना पत्नी व बच्चों के अपहरण हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराना मजबुरी बन जाती है। जिसके बाद पुलिस ऐसे बेबफा महिला को ढुढ़ने के लिए कभी दिल्ली तो कभी पंजाब तो कभी राजस्थान का चक्कर लगाकर परेशान हो रही है।

प्रेम प्रसंग में घर से भागकर बेबफा बन जाने के बाद पति कराते प्राथमिकी 

 पहली घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव की है। जहां की शादी के तीन वर्ष बाद उसकी पत्नी को दो संतान हुआ। जिसके बाद पत्नी ने अपने एक संतान को साथ लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित पति ने अपने पत्नी व पुत्र के अपहरण कर लिये जाने का शिकायत दर्ज कराया है। वहीं दूसरी घटना धरमपुर गांव में हुई। जहां युवक ने अपनी बेवफा पत्नी के शादी के सात वर्ष बाद दो पुत्र को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद उसके पति ने अपनी पत्नी के अपहरण कर लिये जाने का थाना में शिकायत दर्ज कराया है। वहीं तीसरी घटना कामतपुर गांव में हुई। जहां शादी के दस वर्ष बाद की पत्नी बेवफा निकल गई। जहां उसने एक पुत्री के साथ प्रेमी के संग लापता हो गई। इस घटना के बाद युवक ने थाना में अपने पत्नी व पुत्री के अपहरण कर लिये जाने का थाना में शिकायत किया है। वही चौथी घटना कमड्डी गांव में हुई। जहां शादी के बाद पत्नी बेवफा निकल गई। इस दौरान उसने अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद जब महिला का कोई सुराग पता नहीं चला तो उसके पति ने थाना में अपने पत्नी के अपहरण कर लिए जाने का शिकायत दर्ज कराया। अब स्थिति यह है कि बेवफा हो रही पत्नी की बजह से शंभूगंज पुलिस परेशान हो रही है। ऐसा मामला कोई एक दो नही बल्कि दर्जनों मामला है। 

क्या कहते है शंभूगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार 

शंभूगंज थाना में ऐसे दर्जनो मामला दर्ज है। जिसके कारण ऐसे केश का अनुसंधान करने में पुलिस को दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों का चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे महत्वपूर्ण कांडों का अनुसंधान प्रभावित हो जाती है। ऐसी घटना पर अंकुश, तभी लगेगा जब परिवार के सदस्य महिलाओं की गतिविधि पर नजर रखने के लिए जागरूक होंगे। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |