Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांका : पुलिस प्रशासन के फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्वो व उपद्रवियो में मचा हड़कंम्प, देखिए रिपोर्ट



कुमार सुबोध सिंह,डेस्क रिपोर्ट बांका, (बिहार)
शंभूगंज थाना के पुलिस प्रशासन के द्वारा आगामी दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ के त्योहार को लेकर आम जन में विश्वास के उद्देश्य से मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व बीडीओ नीतीश कुमार, थानाध्यक्ष कुमारी सिया भारती ,अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने किया गया। इस क्रम में शंभूगंज बाजार, मिर्जापुर बाजार, कसबा बाजार , चुटिया बेलारी, जोगनी सहित दर्जनो गांव में फ्लैग मार्च चलाया। जहां फ्लैग मार्च के दौरान बीडीओ नीतीश कुमार व थानाध्यक्ष कुमारी सिया भारती ने बताया की दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ त्योहार के चलते फ्लैग मार्च निकाला गया। ताकि शांति व्यवस्था अमन चैन कायम रहे। फ्लैग मार्च के दौरान बताया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। 
किसी भी अफवाह पर ध्यान नही देने की किया अपील 
किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। इससे कि वह इस दीपावली के त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। साथ ही सुरक्षा का ध्यान भी रखा जाए। उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचते हैं, ऐसे में कई आपराधिक तत्व भी उन पर नजर रखते हैं। इन सभी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर पैदा हो, इस उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया। 
असमाजिक तत्वो व उपद्रवियो में मचा हड़कंम्प
जहां पुलिस द्वारा आपराधिक तत्व के आरोपियों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर जनता को जागरूक करने के साथ ही वह सुरक्षित रूप से अपना व्यापार करते हुए खरीदारी करने की बात कही। इसके बाद वाहन चेकिंग की गई। शंभूगंज में पुलिस प्रशासन के द्वारा चलाए गए फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्वों और उपद्रवियों में हड़कंम्प मच गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |