Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बच्चों के विवाद में महिला समेत तीन लोगों की पिटाई, जख्मी

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका , बिहार 

बच्चों के विवाद में महिला समेत तीन लोगों की पिटाई, जख्मी

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक महिला समेत तीन लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी मु. सिद्दीक, उनकी पत्नी और पुत्री का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में कराया गया।

घटना के संबंध में वृद्ध मु. सिद्दीक ने बताया कि उनके बच्चों और पड़ोसी के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह अपने बच्चों को समझाने और मामला शांत कराने पहुंचे थे। इसी दौरान पड़ोसी मु. गुफरान और मु. जिसात ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें वह जख्मी हो गए। शोर सुनकर उनकी पत्नी और पुत्री बचाने के लिए पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर अमरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Design by - Blogger Templates |