Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज ,विधायक मनोज यादव ने बैठक कर कार्यकर्ताओं से किया अपील

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

नीतीश जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधायक मनोज यादव ने की बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

बांका में आगामी 24 नवंबर को बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित होने वाले नीतीश जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर बांका परिषदन में बेलहर के विधायक मनोज यादव ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं जिले भर से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान विधायक मनोज यादव ने जिले के सभी जदयू कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत शामिल होंगे।

बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने की अपील की।

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, राजकुमारी देवी, कुंदन सिंह, गौरी शंकर सिंह सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Design by - Blogger Templates |