सूरजकांत, ब्यूरो रिपोर्ट पटना ,बिहार
मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी ‘सेवा दूत अभियान’
1 से 25 दिसंबर तक देशभर में होंगे सेवा कार्य, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं निःस्वार्थ जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देशभर में 1 से 25 दिसंबर तक ‘सेवा दूत अभियान’ चलाएगी। इस अभियान को सफल बनाने और संगठन के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसी कड़ी में पटना स्थित भाजपा बिहार प्रदेश कार्यालय में शनिवार को संभाग स्तरीय कार्यशाला की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा के महामंत्री डॉ प्रीति शेखर सहित दर्जनो से ज्यादा भाजपा नेताओ ने अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा सेवा दूत अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाएगी।
पार्टी नेताओं ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसेवा को संगठन की गतिविधियों से जोड़ना और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों से जुड़ने का प्रयास होगा।
बैठक में पदाधिकारियों ने अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। भाजपा ने इस अभियान को प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा की यात्रा से जोड़कर व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की है।
.png)






