प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार को कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान शाहकुंड थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।
घटना के संबंध में जख्मी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बाइक से खरीदारी करने अमरपुर बाजार आया था। खरीदारी करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रखंड मुख्यालय के समीप पीछे से आ रही एक कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है।
.png)


