Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : युवक की संदिग्ध मौत, डीजे संचालक पर हत्या का आरोप

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

युवक की संदिग्ध मौत, डीजे संचालक पर हत्या का आरोप

काम के बहाने घर से बुलाकर ले गया था संचालक, देर रात करंट लगने की दी सूचना, अस्पताल में मृत मिला रोशन

भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला निवासी रोशन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पिता विनय चौधरी ने रामसर मोहल्ला निवासी डीजे संचालक श्रवण पर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

मृतक के पिता विनय चौधरी ने बताया कि रोशन डीजे बजाने का काम करता था। शनिवार की शाम डीजे संचालक श्रवण उसे काम के सिलसिले में घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। देर रात श्रवण ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि रोशन को करंट लग गया है और उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां रोशन को मृत पाया। परिजनों का आरोप है कि रोशन को अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़कर डीजे संचालक श्रवण मौके से फरार हो गया। इसके बाद मृतक के पिता ने बेटे की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रोशन की मौत करंट लगने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह जांच का विषय है।



Design by - Blogger Templates |