Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : 72 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार

72 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सिहुड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप पुलिस ने की छापेमारी, उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह अमरपुर पुलिस ने सिहुड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप छापेमारी कर 72 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी संदीप मुर्मु के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिहुड़ी गांव के समीप शराब की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने सादे लिबास में उक्त स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर तेजी से बाइक घुमाकर भागने लगा। पुलिस बल ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाइक से बंधी बोरी में अलग-अलग पॉलिथीन में रखी 72 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब और बाइक जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। पुलिस अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।



Design by - Blogger Templates |