Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ऑटो से 12 किलो गांजा बरामद, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

जहान्वी चौक पर ऑटो से 12 किलो गांजा बरामद, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर से नवगछिया ले जाई जा रही थी गांजे की खेप, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में की कार्रवाई

भागलपुर सहित पूरे बिहार में सूखे नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। नशे के इस अवैध कारोबार में तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए अब महिलाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। महिलाओं को नशे के सामान की ढुलाई के लिए कैरियर के रूप में इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। 

इसी कड़ी में शुक्रवार को नवगछिया पुलिस ने जहान्वी चौक के समीप फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ है। नवगछिया के ट्रैफिक डीएसपी अनिल पासवान ने बताया कि नवगछिया डीआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भागलपुर से नवगछिया के रास्ते गांजे की बड़ी खेप कहीं बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस ने इलाके में सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया।

इसी दौरान भागलपुर से नवगछिया की ओर जा रहे एक ऑटो को जहान्वी चौक के समीप रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ऑटो में रखे दो कार्टून से करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। 

मौके से एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस धंधे के कथित मास्टरमाइंड का भी पता लगाया और उसे जहान्वी चौक से ही गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर नशे के कारोबार में महिलाओं के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। तस्कर पुलिस की जांच से बचने और खेप को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने के लिए महिलाओं को कैरियर बना रहे हैं। पुलिस अब गिरफ्तार तीनों आरोपितों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।




Design by - Blogger Templates |