Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 11 पुड़िया बरामद

 सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 11 पुड़िया बरामद

बांका जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रजौन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के खरहारा गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल वाहिद (28) वर्ष के रूप में हुई है।

बांका पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12 नवंबर को रजौन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुनसिया चौक के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ की 11 पुड़िया बरामद हुई, जिसका कुल वजन लगभग 3.04 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा एक आईफोन-11 मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ बाराहाट थाने में पहले से ही मद्य निषेध और अन्य गंभीर धाराओं में कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मद्य निषेध अधिनियम के साथ मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक मामले भी शामिल हैं। ये मामले वर्ष 2018 से 2024 के बीच दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और मोबाइल को विधिवत जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।



Design by - Blogger Templates |