Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : मानदेय में कटौती का आदेश देने वाले एमडीएम डीपीएम खुद निगरानी के हत्थे चढ़े, 1.10 लाख बरामद

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार

मानदेय में कटौती का आदेश देने वाले एमडीएम डीपीएम खुद निगरानी के हत्थे चढ़े, 1.10 लाख बरामद

बीआरपी रजनीश कुमार की शिकायत पर पांच सदस्यीय टीम की कार्रवाई, मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाए गए मनोज कुमार

भागलपुर में शिक्षा विभाग में शनिवार को निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) मनोज कुमार को 1 लाख 10 हजार रुपये नकद के साथ पकड़ लिया। 

कचहरी परिसर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निचले तल पर संचालित एमडीएम शाखा में पांच सदस्यीय निगरानी टीम ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान डीपीएम के केबिन से नकदी बरामद की गई। कार्रवाई के बाद टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई।

इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि विभागीय कार्रवाई की जद में आए प्रखंड बीआरपी रजनीश कुमार ही निगरानी विभाग के परिवादी यानी शिकायतकर्ता थे। उनकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया। शिकायत की पुष्टि के बाद शनिवार को टीम ने पूरी तैयारी के साथ कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर वित्तीय मामलों में अनियमितता के आरोप को लेकर रजनीश कुमार के मानदेय में हर महीने कटौती करने का आदेश जारी किया गया था। इसके साथ ही उन्हें अगले आदेश तक जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया था।

अब इसी विभागीय घटनाक्रम के बीच डीपीएम मनोज कुमार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई ने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है। कार्यालय में दिनभर इस कार्रवाई की चर्चा होती रही। 

बरामद 1.10 लाख रुपये की राशि किस उद्देश्य से रखी गई थी और मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच निगरानी विभाग कर रहा है।



Design by - Blogger Templates |