Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सर्विस पिस्टल से गोली लगने से सिपाही की गई जान, परिजनो में मचा कोहराम

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

किशनगंज में सिपाही समीर की मौत से सुल्तानगंज में मातम, पिता बोले- ड्यूटी के तनाव में रहता था बेटा

सर्विस पिस्टल से गोली लगने से गई जान, पत्नी और दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

किशनगंज सदर थाना परिसर में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर वार्ड संख्या 21 निवासी सिपाही समीर कुमार (32) की गोली लगने से मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सेवानिवृत्त शिक्षक पिता नागेश्वर दास को रविवार सुबह करीब आठ बजे बेटे की मौत की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। समीर की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पिता नागेश्वर दास ने बताया कि समीर अगस्त में छुट्टी पर घर आया था। कुछ दिन परिवार के साथ रहने के बाद वह ड्यूटी पर किशनगंज लौट गया था। परिजनों के मुताबिक, समीर की रोज फोन पर परिवार के सदस्यों से बातचीत होती थी। वह ड्यूटी के तनाव में रहता था। हालांकि, उसकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समीर की पहली पोस्टिंग वर्ष 2015 में समस्तीपुर में हुई थी। इसके बाद वह मधुबनी में तैनात रहा और फिर किशनगंज में उसकी पोस्टिंग हुई। उसने इंटर तक पढ़ाई की थी। वर्ष 2011 में उसकी शादी पूजा कुमारी से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बेटी तन्नुश्री छठी कक्षा में, जबकि बेटा आर्यन राज दूसरी कक्षा में पढ़ता है।

परिजनों ने बताया कि समीर मिलनसार स्वभाव का था और सभी के साथ घुल-मिलकर रहता था। ड्यूटी के कारण वह त्योहारों पर ही कभी-कभार घर आ पाता था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन किशनगंज के लिए रवाना हो गए। परिवार को अब पुलिस की जांच से घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |