Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत

 सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर बांका बिहार


आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत

धनरसा गांव में हादसे से मचा कोहराम, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल



धौरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत धनरसा गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान धनरसा गांव निवासी मसोमात विमला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, विमला देवी अपने घर के आसपास थीं। इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव हुआ और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से विमला देवी गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना धनकुंड थाना पुलिस को दी।

हादसे के बाद परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |