Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : जिस जमीन को प्रशासन ने कराया था अतिक्रमण मुक्त, दबंगों ने फिर कर ली कब्जा

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार 

पंचायत भवन पर दोबारा अतिक्रमण, ग्रामीणों में आक्रोश; हटाने की मांग

पहले भी कराया गया था अतिक्रमण मुक्त, एक माह में फिर बना दी झोपड़ी; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

शंभूगंज प्रखंड की पौकरी पंचायत अंतर्गत बसबिट्टा पंचायत भवन पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ने लगा है। पंचायत भवन के सामने सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाए जाने और परिसर में गंदगी का अंबार लगे रहने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत भवन को अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही, जल्द कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों और जदयू नेता ब्रह्मप्रकाश सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि पंचायत भवन के ठीक सामने सरकारी जमीन पर गांव के ही मनोज यादव द्वारा झोपड़ी बना दी गई है। वहीं, पंचायत भवन के अंदर मवेशियों का चारा रखा जाता है। भवन के चारों ओर गोबर का ढेर लगा रहने से गंदगी फैली हुई है। इससे पंचायत भवन का उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए करने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन का निर्माण लोगों की सुविधा और पंचायत स्तर के सार्वजनिक कार्यों के संचालन के लिए किया गया है। लेकिन अतिक्रमण और गंदगी के कारण इसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। दशहरा, छठ पूजा सहित अन्य अवसरों पर बैठक करने और पंचायत लगाने में भी परेशानी होती है। इससे ग्रामीणों को अपने सामूहिक कार्यों के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिल पा रही है।

पहले हटाया गया था अतिक्रमण, फिर बनी झोपड़ी

ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर स्थानीय अधिकारियों से लेकर जिला स्तर तक शिकायत की गई थी। इसके बाद अपर समाहर्ता के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने पंचायत भवन को अतिक्रमण मुक्त कराया था। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई के महज एक महीने के भीतर ही दोबारा झोपड़ी बना दी गई। इससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी जमीन की स्थिति की जांच कर अतिक्रमण हटाने और पंचायत भवन परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में सीओ जुगनू रानी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |