Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : एक सप्ताह से आतंक मचा रहे बंदर का रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

घोषीटोला में एक सप्ताह से आतंक मचा रहे बंदर का रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस

भागलपुर जिले के नाथनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित घोषीटोला में करीब एक सप्ताह से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने बंदर को गुरुवार को वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर रेस्क्यू कर लिया। बंदर के हमले से कई लोग घायल हो चुके थे। लगातार हो रहे हमलों के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।

बंदर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी टीम का सहयोग किया और बंदर की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसके ठिकाने की जानकारी वन विभाग के कर्मियों को दी। काफी मशक्कत के बाद टीम ने बंदर को सुरक्षित पकड़ लिया। डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना बंदर को पकड़ना काफी मुश्किल था। टीम के साथ स्थानीय लोगों ने भी अभियान में सहयोग किया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हो सका।

ग्रामीणों के अनुसार, बंदर पिछले कई दिनों से लोगों का पीछा कर अचानक हमला कर रहा था। इसके कारण खासकर बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल था। कई लोग बंदर के हमले में घायल भी हुए थे। बंदर के पकड़े जाने की खबर मिलते ही घोषीटोला और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

बंदर के रेस्क्यू अभियान को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम द्वारा बंदर को सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद क्षेत्र में बना भय का माहौल समाप्त हुआ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |