Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

राजनीतिक मशाला : विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता जाएगी या रहेगा बरकरार, जानिए

 सूरजकांत ,ब्यूरो रिपोर्ट पटना ,बिहार

अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट! जदयू ने की रद्द करने की मांग

वीडियो फुटेज और दस्तावेजों के साथ विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी शिकायत, जांच के बाद होगा फैसला

पटना। बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अनंत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

जदयू ने अपनी शिकायत के समर्थन में वीडियो फुटेज और संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। पार्टी का आरोप है कि अनंत सिंह की गतिविधियां पार्टी के हितों के विपरीत रही हैं। इसी आधार पर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग उठाई गई है। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।

मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि शिकायत के साथ उपलब्ध कराए गए सभी साक्ष्यों की समीक्षा की जा रही है। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद मामले में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

अब इस प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर राजनीतिक गलियारों में नजर बनी हुई है। जदयू की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष का निर्णय ही आगे की स्थिति स्पष्ट करेगा। फिलहाल, अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

नियमों के तहत होगी कार्रवाई

विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शिकायत पहुंचने के बाद अब साक्ष्यों की जांच और संबंधित नियमों के आधार पर निर्णय की प्रक्रिया अहम मानी जा रही है। जब तक इस मामले में आधिकारिक फैसला नहीं आता, तब तक सदस्यता समाप्त होने को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।



Design by - Blogger Templates |