सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार
पुरानी रंजिश में दंपति के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा पीड़ित परिवार
शंभूगंज थाना क्षेत्र के चुटिया पहाड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपति के साथ गाली-गलौज, मारपीट और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित मोहम्मद इमरान अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शंभूगंज थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित मोहम्मद इमरान, पिता मोहम्मद, ने अपनी शिकायत में गांव के ही मोहम्मद फारूक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पुरानी विवाद को लेकर आरोपित ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद घर में घुसकर उनके और उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय का माहौल है।
मोहम्मद इमरान का कहना है कि पुरानी रंजिश के कारण उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, दूसरी ओर आरोपित मोहम्मद फारूक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं।
इधर, शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.png)





