सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार
नीरज कुमार के युवा जदयू जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद, कार्यकर्ताओं ने मनोनयन का किया स्वागत
बांका जिला युवा जदयू अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार को मनोनीत किए जाने पर जिलेभर के युवा जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के मनोनयन का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीरज कुमार के नेतृत्व में जिले में युवा जदयू संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान तेज होगा।
युवा जदयू नेता बंटी कुमार ने कहा कि नीरज कुमार के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ ही संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।
वहीं, शंभूगंज प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने कहा कि पार्टी ने नीरज कुमार पर भरोसा जताया है। उनके नेतृत्व में बांका जिले में युवा जदयू की टीम को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। मनोनयन को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
.png)



