Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

दरवाजे पर चार्जिंग में लगा ई-रिक्शा चोरी, परिवार की रोजी-रोटी पर संकट

प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

दरवाजे पर चार्जिंग में लगा ई-रिक्शा चोरी, परिवार की रोजी-रोटी पर संकट

अमरपुर के सिझुआ गांव की घटना, पीड़ित अशोक दास ने पुलिस से लगाई गुहार

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव में मंगलवार की रात दरवाजे पर चार्जिंग में लगा ई-रिक्शा चोरी हो गया। ई-रिक्शा चोरी होने से उसके मालिक अशोक दास के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ई-रिक्शा चलाकर होने वाली कमाई ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी।

पीड़ित अशोक दास ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में ई-रिक्शा खरीदा था। इसके बाद से वह नियमित रूप से ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। मंगलवार की रात करीब नौ बजे उन्होंने अपने दरवाजे पर ई-रिक्शा चार्जिंग में लगाया और सोने चले गए। रात करीब दो बजे जब उनकी नींद खुली तो दरवाजे से ई-रिक्शा गायब था। ई-रिक्शा गायब देखकर वह परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। काफी प्रयास के बावजूद ई-रिक्शा का पता नहीं चलने पर उनकी चिंता बढ़ गई है।

पीड़ित के अनुसार, ई-रिक्शा ही उनकी कमाई का एकमात्र प्रमुख साधन था। वाहन चोरी होने से उनके सामने परिवार का खर्च चलाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़ित की ओर से मामले में लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया की जा रही थी। अब उन्हें चोरी हुए ई-रिक्शा की बरामदगी और मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद है।




Design by - Blogger Templates |