प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार
मकान पर कब्जे के विरोध में दो पक्षों में मारपीट, युवक जख्मी
बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मकान पर जबरन कब्जा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें मु. तबारक जख्मी हो गए। जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में कराया गया।
अस्पताल में इलाज करा रहे मु. तबारक ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली बीबी फातिमा अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके मकान पर जबरन कब्जा करना चाहती हैं। इसी विवाद को लेकर गुरुवार को बीबी फातिमा अपने अन्य परिजनों के साथ उनके मकान में घुस गईं और तोड़फोड़ करने लगीं।
तबारक के अनुसार, जब उन्होंने और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान वह जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
जख्मी युवक ने बताया कि इस मामले में संबंधित लोगों के विरुद्ध अमरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराएंगे। मकान पर कब्जे को लेकर हुए इस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, दूसरे पक्ष की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
.png)




