Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : तांबे का तार चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध, स्कूल चोरी का भी खुलासा

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

8 किलो तांबे का तार चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

स्कूल चोरी का भी खुलासा, एम्प्लीफायर, इन्वर्टर और बैट्री बरामद

भागलपुर के तिलकामांझी थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब आठ किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार समेत स्कूल से चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर को सूचना मिली थी कि हवाई अड्डा परिसर के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग चोरी का तार जला रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोनू कुमार और नीरज कुमार को पकड़ लिया। उनके पास से आठ किलो जला हुआ तांबे का तार बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर आशीष कुमार और अखिलेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया।

जांच में पता चला कि आरोपी घरों और दुकानों से बिजली के तार चोरी कर जमा करते थे। अधिक मात्रा होने पर तार जलाकर तांबा अलग करते और कबाड़ी दुकानों में बेचकर पैसे बांट लेते थे।

इधर, 27 अगस्त को विद्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक एम्प्लीफायर मशीन, इन्वर्टर और बड़ी बैट्री बरामद हुई। इस मामले में भी एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार रंजन का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों मामलों में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |