सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार
एसपी ने सुईया व जिलेबिया मोड़ थानों का किया वार्षिक निरीक्षण
अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश
बांका पुलिस अधीक्षक, बांका ने सुईया थाना एवं जिलेबिया मोड़ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा सहित दोनों थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
एसपी ने थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने, नियमित वाहन जांच, सघन गश्ती और अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा शराब, हथियार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।
उन्होंने लंबित कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन, अनुसंधान में तेजी और प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आमजन से बेहतर संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस मुख्यालय से प्राप्त बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, लाठी, किट, ब्रेथ एनालाइजर मशीन तथा पुलिस वाहन के रखरखाव का भी जायजा लिया गया और आवश्यक सुझाव दिए गए। मौके पर एसडीपीओ बेलहर, पुलिस निरीक्षक कटोरिया तथा सुईया एवं जिलेबिया मोड़ थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
.png)



