Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला सहित आधा दर्जन जख्मी

प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, महिला समेत छह घायल

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार देर रात बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक पक्ष के बबलु दास, उनकी पत्नी रेखा देवी और पोती स्वीटी कुमारी तथा दूसरे पक्ष के पिंटु दास, उनके पुत्र संदीप कुमार और शंभु दास शामिल हैं।

घटना के संबंध में बबलु दास ने बताया कि उनके बच्चों और पड़ोसी पिंटु दास के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर पिंटु दास अपने अन्य परिजनों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

वहीं, दूसरे पक्ष के पिंटु दास ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि बबलु दास के बच्चों ने उनके बच्चों के साथ जबरन मारपीट की थी। इसी बात को लेकर वह समझाने के लिए बबलु दास के घर गए थे, जहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों ने अमरपुर थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |