Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सबसे बड़ी घोषणा

 APP न्यूज़ ,ब्यूरो रिपोर्ट ,कोलकाता ,बंगाल

बंगाल में दुर्गापूजा के लिए एक लाख रुपये अनुदान, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

बड़े बजट वाली पूजा समितियों से अनुदान नहीं लेने की मुख्यमंत्री ने की अपील, महालया से पहले उद्घाटन पर भी रोक

पश्चिम बंगाल की नवगठित भाजपा सरकार ने राज्य के सबसे बड़े पर्व दुर्गापूजा को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। सोमवार शाम कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में आयोजित समन्वय बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूजा समितियों के लिए एक-एक लाख रुपये सरकारी अनुदान देने की घोषणा की। यह व्यवस्था पिछली तृणमूल सरकार के समय से चली आ रही है, जिसे नई सरकार ने भी जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से सक्षम और बड़े बजट वाली पूजा समितियों से सरकारी अनुदान नहीं लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुदान लेना पूरी तरह वैकल्पिक होगा। उन्होंने कहा कि इस बार शारदोत्सव पारंपरिक भव्यता के साथ अनुशासन के दायरे में आयोजित किया जाएगा। बड़े बजट वाले पूजा आयोजक यदि अनुदान नहीं लेते हैं तो वह व्यक्तिगत रूप से उनका आभार व्यक्त करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि महालया से पहले किसी भी पूजा का उद्घाटन नहीं किया जा सकेगा। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर पूजा आयोजन की अनुमति नहीं होगी। कोलकाता की 13 चिन्हित सड़कों पर भी पूजा के लिए यातायात बाधित करने पर रोक रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूजा की अनुमति के लिए अब समितियों को अदालत का दरवाजा खटखटाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आसान पोर्टल उपलब्ध कराया गया है।

पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कोजागरी लक्ष्मीपूजा 25 अक्टूबर को होने के कारण 24 अक्टूबर तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन पूरा करना अनिवार्य होगा। पूजा की प्रतिमा, पंडाल या थीम के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली प्रस्तुति पर भी रोक रहेगी। महाअष्टमी के दिन पूरे राज्य में शराब की बिक्री और बार में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।



Design by - Blogger Templates |