प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार
मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर भाजपा नेताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, जरूरतमंद बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
सेवा संकल्प अभियान के तहत पनियानाथ महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, बच्चों को नियमित स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित
डॉ मृणाल शेखर, पूर्व विस प्रत्याशी व भाजपा नेता बांका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अमरपुर शहर स्थित बाबा पनियानाथ महादेव मंदिर परिसर में भाजपा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर उर्फ भोलू पोद्दार एवं भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गांय सौण्डिक के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंदिर एवं पनियानाथ घाट परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही गरीब एवं असहाय बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार झा उर्फ राजू झा, जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार उर्फ विक्की मिश्रा, अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह वरिष्ठ नेता डॉ. मृणाल शेखर, जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह तथा पंचायती राज के प्रदेश प्रभारी मृत्युंजय शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने बुके, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम के गायन से हुई।
प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार झा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के बीच जाकर सेवा और जनजागरूकता का संदेश देना है। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखने की बात कही।
डॉ. मृणाल शेखर ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी है। पाठ्य सामग्री वितरण का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना है। जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने स्वच्छता और शिक्षा को समाज के विकास की बुनियाद बताया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भोलू पोद्दार ने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
मौके पर रामदेव भगत, विपिन कुमार ठाकुर, चंद्रभानु महतो, गौतम मोदी, वीरेंद्र कुमार, अमित भगत, अजीत भगत, संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
.png)




