Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सौतेले पुत्रों ने सौतेली मां और पांच वर्षीय मासूम को पीटकर किया जख्मी

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार

सौतेले पुत्रों ने सौतेली मां और पांच वर्षीय मासूम को पीटकर किया जख्मी

बांका जिले अमरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरीटोला भिखनपुर गांव में सौतेले पुत्रों द्वारा सौतेली मां और उसके पांच वर्षीय मासूम पुत्र के साथ मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल अनीता देवी और उनके पुत्र आयुष कुमार (5) का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीप्ति सिन्हा ने किया।

घायल महिला ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी उत्तरीटोला भिखनपुर गांव निवासी मंगल तांती के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ झारखंड के गोड्डा जिले के परासी गांव स्थित मायके में रह रही थी। पांच वर्ष बाद गुरुवार को वह अपने पति और पुत्र के साथ अपने पति के घर भिखनपुर गांव पहुंची थी।

महिला के अनुसार, गुरुवार की रात उसके पति की पहली पत्नी से हुए पुत्र कुंदन कुमार, देवेंद्र कुमार और विशाल कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने कथित तौर पर लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पांच वर्षीय पुत्र आयुष के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

घटना के बाद महिला ने अस्पताल पहुंचकर अपना और पुत्र का उपचार कराया। उसने अमरपुर थाने में लिखित शिकायत देने की बात कही है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |