Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : दो बाइक की टक्कर में चालक जख्मी, गंभीर स्थिति में बांका रेफर

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

दो बाइक की टक्कर में चालक जख्मी, गंभीर स्थिति में बांका रेफर

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत भुधरनी गांव के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से जख्मी को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जख्मी चालक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाजरत अंकित कुमार ने बताया कि उनके भाई आशुतोष कुमार बांका स्थित डायलिसिस सेंटर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की सुबह वह अपने भाई को बाइक से शाहकुंड बस पकड़वाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भुधरनी गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनो की मदद से उन्हें तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

जख्मी का उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि बाइक चालक के सिर में गहरी चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया है।



Design by - Blogger Templates |