Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शंभूगंज थाना अध्यक्ष से मिले जदयू नेता ,बुके देकर किया स्वागत , कर दी बड़ी मांग

 सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिह़ार

नए थानाध्यक्ष से मिले जदयू नेता, ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने की मांग

बांका जिले के शंभूगंज थाना के नए थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार से बुधवार को जगन्नाथपुर गांव निवासी जदयू नेता सह वार्ड सदस्य संग के अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुके देकर नए दरोगा का स्वागत किया और थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

जदयू नेता ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा चोरी, अवैध बालू खनन सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पुलिस की नियमित गश्ती रहने से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और अपराधियों पर भी दबाव बनेगा।

मुलाकात के दौरान शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए पूरी गंभीरता से काम करेगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने आश्वासन दिया कि शंभूगंज थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |