सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार
शंभूगंज प्रखंड जदयू कार्यालय में महिला प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति जी का भव्य स्वागत
शंभूगंज प्रखंड स्थित जदयू कार्यालय में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती शिवरानी प्रजापति का महिला प्रकोष्ठ के जदयू जिला अध्यक्ष मीनू सिंह के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ, बांका की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह, जदयू नेता मोहम्मद साबिर रज़ा, नवल किशोर, दिनेश मंडल, शीमा नाज़मीन, भवेश कुमार, शांति शरण सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिवरानी प्रजापति ने आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार के विचारों और उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए किए गए जनहितकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही बिहार के युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों तथा स्वास्थ्य विभाग में हो रहे सकारात्मक बदलावों की भी चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव, घर-घर तथा समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें।
.png)



