Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : नशे के कारोबार पर पुलिस की दबिश ,स्मैक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

 कुणाल शिखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार

49 ग्राम स्मैक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, नशे के कारोबार पर पुलिस की दबिश

रामपुर खुर्द कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने चार पहिया वाहन से बरामद किया मादक पदार्थ, मोबाइल भी जब्त

भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए भागलपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मधुसूदनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रामपुर खुर्द कॉलोनी में छापेमारी कर 49 ग्राम स्मैक के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 18 और 19 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर खुर्द कॉलोनी में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। इसके बाद सशस्त्र बलों की मदद से पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपुर खुर्द निवासी विनोद साह, पिता अर्जुन साह और उसके पुत्र रितिक कुमार, पिता विनोद साह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनके घर में खड़े चार पहिया वाहन की तलाशी ली। वाहन से 49 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसके कारोबार से कौन-कौन लोग जुड़े हैं। अधिकारियों के अनुसार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |