Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे, सुदामा प्रसंग ने मोहा मन

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे, सुदामा प्रसंग ने मोहा मन

बांका जिले के अमरपुर शहर के एसडी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर भजन, गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा और राधे-राधे व जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में सुदामा प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता को भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। प्रस्तुति देखकर अभिभावक और शिक्षक भावविभोर हो उठे। वहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। झूला उत्सव और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के निदेशक मणिनारायण साह ने कहा कि पर्व-त्योहार संस्कृति और संस्कारों के संवाहक हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। सहायक निदेशक सह प्राचार्य रवि कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ आत्मविश्वास और संस्कार विकसित करते हैं। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |