Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, कितने लोग हुए जख्मी, फिर क्या हुआ

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक जख्मी

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर चतुर्वेदी आश्रम के समीप हुआ हादसा, सभी की हालत खतरे से बाहर

बांका जिले के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर चतुर्वेदी आश्रम के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक पर सवार चालक समेत तीन युवक जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने महादेवपुर गांव निवासी शिवम कुमार तथा कामदेवपुर गांव निवासी आनंद दास और उनके चचेरे भाई रोहन दास का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद चिकित्सक ने तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई।

इलाजरत बाइक चालक शिवम कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर अमरपुर बाजार से बाइक लेकर अपने गांव महादेवपुर लौट रहा था। इसी दौरान चतुर्वेदी आश्रम के समीप सामने से महादेवपुर की ओर से तेज गति से आ रहा बाइक चालक अनियंत्रित हो गया और उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे के बाद कुछ देर तक मुख्य पथ पर आवागमन भी प्रभावित रहा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |