Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

वायरल वीडियो का खुला सच, छेड़खानी नहीं, शादी करने मंदिर पहुंचे थे युवक-युवती

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार


अमडंडा में वायरल वीडियो का खुला सच, छेड़खानी नहीं, शादी करने मंदिर पहुंचे थे युवक-युवती

ग्रामीणों ने युवक-युवतियों को रोककर की थी पूछताछ, धक्का-मुक्की का मामला सामने आने पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र में युवक-युवतियों के साथ ग्रामीणों द्वारा की गई पूछताछ और धक्का-मुक्की का वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले की तस्वीर पुलिस जांच में काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद छेड़खानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन पुलिस की अब तक की जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार युवक-युवतियां शादी करने के उद्देश्य से मंदिर पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक युवक-युवतियां शाहकुंड से सन्हौला होते हुए एक अन्य स्थान पर पहुंचे थे। वहां शादी नहीं हो सकी, जिसके बाद वे अमडंडा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में स्थित एक बंद मंदिर में शादी करने के उद्देश्य से पहुंचे। युवक-युवतियों को मंदिर के पास देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया और उनकी पहचान तथा वहां आने का कारण पूछने लगे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इस मामले में अमडंडा थाना में कांड संख्या 76/2026, दिनांक 27 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस जांच में पूछताछ के दौरान युवक-युवतियों के साथ धक्का-मुक्की किए जाने की बात सामने आई है। इसे लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। फिलहाल वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |