Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकराई स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकराई स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-सन्हौला मुख्य मार्ग पर योगीवीर के समीप बुधवार को ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर और स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर का एक चक्का टूट गया। हालांकि, स्कूल बस में सवार बच्चों समेत किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्कूल बस चालक विजय कुमार ने बताया कि सड़क पर अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सामने चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। वहीं, ट्रैक्टर चालक मोहम्मद कामर प्रवेश ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का एक चक्का टूट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक लदे सीमेंट को दूसरी गाड़ी की मदद से उतारकर हटाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर लगातार ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और सड़क पर जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |