Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पिकअप से 6480 बोतल कोरेक्स सिरप बरामद, चालक गिरफ्तार

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार


पिकअप से 6480 बोतल कोरेक्स सिरप बरामद, चालक गिरफ्तार

असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खेप के स्रोत और डिलीवरी स्थल की जांच शुरू

भागलपुर जिले के बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से 6480 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक संतोष कुमार, निवासी सोनो, जमुई को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बाथ थाना पुलिस को क्षेत्र से होकर नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप गुजरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक पिकअप वाहन पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने लगा। पुलिस को संदेह होने पर वाहन का पीछा किया गया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया गया।

पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में कोरेक्स कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल 6480 बोतल कफ सिरप मिली। इसके बाद पुलिस ने चालक संतोष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कफ सिरप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। खेप के पीछे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बरामद सिरप और वाहन को जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |