Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

अस्पताल के पास से 45 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने बरारी थाने में दिया आवेदन

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

मायागंज अस्पताल के पास से 45 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने बरारी थाने में दिया आवेदन

इलाज के लिए भागलपुर आए थे गंगाधर कापरी, मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने की बात; परिजनों ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार

भागलपुर के मायागंज अस्पताल के पास से 45 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरसडीहा गांव निवासी गंगाधर कापरी के रूप में हुई है। इस संबंध में उनकी बहन सोनी देवी ने बरारी थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से भाई की तलाश कर सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार गंगाधर कापरी की उम्र करीब 45 वर्ष है। परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। इसी वजह से वह इलाज कराने के लिए भागलपुर आए थे। इसी दौरान 9 सितंबर 2026 की रात मायागंज अस्पताल के पास से वह अचानक लापता हो गए। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

परिवार के लोगों ने मायागंज अस्पताल परिसर के अलावा आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी काफी तलाश की, लेकिन गंगाधर कापरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने बरारी थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

परिजनों ने पुलिस से आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए गंगाधर कापरी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |