Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

खानगाह गांव से 20 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार


शंभूगंज पुलिस की कार्रवाई में शराब तस्कर के साथ एक शराबी भी पकड़ा गया, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

शंभूगंज थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शंभूगंज पुलिस ने खानगाह गांव में कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में खानगाह गांव निवासी सुभाष चौधरी, पिता स्वर्गीय संतोषी चौधरी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर खानगाह गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से शराब के कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में सुभाष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस बरामद शराब को जब्त कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच के दौरान शराब के स्रोत और इसकी आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, शराब पीने के आरोप में पुलिस ने अगहरन निवासी पवन चौधरी, पिता भोला चौधरी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अवैध शराब के संबंध में सूचना देने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में शराब के कारोबार पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बताया गया कि शराब बरामदगी के मामले में कांड संख्या 281/26 दर्ज किया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |