Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ग्राइंडर मशीन से पुलिस पदाधिकारी का गला काटने की कोशिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

ग्राइंडर मशीन से पुलिस पदाधिकारी का गला काटने की कोशिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, उंगली कटने से नवीन कुमार गंभीर रूप से जख्मी

बांका जिले के शंभूगंज बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। भानू सिंह की शिकायत पर मामले की जांच-पड़ताल करने पहुंचे शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार के साथ सुमंत चौधरी और उसके पुत्र अभिनव कुमार उर्फ नेपाली चौधरी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोहे काटने वाली ग्राइंडर मशीन से पुलिस पदाधिकारी का गला काटने की कोशिश किए जाने का आरोप है।

बताया गया कि हमले से बचने के दौरान नवीन कुमार ने हाथ से ग्राइंडर मशीन को रोकने का प्रयास किया, जिससे उनकी उंगली कट गई और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के दौरान पुलिस वाहन के चालक ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अख्तर पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पदाधिकारी पर जानलेवा हमला करने और गला काटने की कोशिश के आरोप में सुमंत चौधरी और उसके पुत्र अभिनव कुमार उर्फ नेपाली चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

जख्मी पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार के लिखित आवेदन पर शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों पर पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवानों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।

बुधवार को गिरफ्तार दोनों आरोपितों का शंभूगंज अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस अभिरक्षा में दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अख्तर ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ मारपीट तथा जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |