सूरजकांत ,ब्यूरो रिपोर्ट पटना ,बिहार
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर बिहार सरकार गंभीर, फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह
बिहार में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और कई इलाकों में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने गंगा में बढ़ते पानी के दबाव को कम करने के लिए फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों में पानी प्रवेश करने से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। ऐसी स्थिति में जलनिकासी और नदी के दबाव को कम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से इस दिशा में तत्काल आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा प्रशासनिक स्तर पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बिहार की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोनों राज्यों के बीच समन्वय से गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति से निपटने की उम्मीद जताई जा रही है।
.png)





