Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सुने घर में घुसकर दुष्कर्म का असफल प्रयास, युवक पर केस दर्ज

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका , बिहार 

छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, युवक पर केस दर्ज

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के असफल प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मालडा गांव निवासी टुनटुन कुमार पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब चार दिन पूर्व टुनटुन कुमार पासवान नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। उस समय वह घर में अकेली थी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपित वहां से फरार हो गया।

पीड़िता के परिजनो ने बताया कि आरोपित पहले भी कई बार परेशान करता था। कभी घर की ओर पत्थर फेंकता था तो कभी प्रेम पत्र डालकर महिला को परेशान करता था। सामाजिक दबाव और विवाद बढ़ने की आशंका के कारण परिवार पहले इस मामले को लेकर चुप रहा। स्वजनों ने आरोप लगाया कि परिवार की कमजोर सामाजिक स्थिति का फायदा उठाकर युवक लगातार मनमानी करता रहा।

ग्रामीणों ने भी आरोपित के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि युवक का गांव में पहले से विवादित आचरण रहा है और वह असामाजिक तत्वों के संपर्क में रहता है। परिजनो के अनुसार, घटना के बाद शिकायत लेकर थाना पहुंचने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी। 

इधर, थानाध्यक्ष मु. आसिफ अख्तर ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |