Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : खेलने के दौरान जहरीले सांप ने डसा, दस वर्षीय बालक की हालत गंभीर

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

खेलने के दौरान जहरीले सांप ने डसा, दस वर्षीय बालक की हालत गंभीर

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के भलुआर गांव में रविवार को घर के बाहर खेल रहे दस वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद बालक की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे।

घायल बालक की पहचान भलुआर गांव निवासी दयानंद भारती के दस वर्षीय पुत्र दिव्यांश राज के रूप में हुई है। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि दिव्यांश घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश का पता चलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीप्ति सिन्हा ने बालक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हालांकि, उपचार के बाद चिकित्सक ने बालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। चिकित्सकों ने परिजनों को बालक की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी। घटना के बाद गांव में भी सर्पदंश को लेकर लोगों में चिंता देखी गई।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |