Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : पुलिस ने 15 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी समेत दो को किया गिरफ्तार

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार 

15 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद अशरफ समेत दो गिरफ्तार

एसटीएफ के तकनीकी इनपुट पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, रेल एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

भागलपुर जिले में आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने एसटीएफ के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी मोहम्मद अशरफ और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अशरफ के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस के लिए वांछित था।

गिरफ्तारी के संबंध में रेल एसपी विद्यासागर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीम लगातार अभियान चला रही थी। इसी दौरान एसटीएफ से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अशरफ को उसके सहयोगी के साथ दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अशरफ पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किन-किन आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

रेल एसपी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। आरपीएफ और जीआरपी के बेहतर समन्वय से रेलवे क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |