Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14.32 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार 

सवौर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14.32 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

कुरपट चौक के पास छापेमारी में दो मोबाइल और 2,350 रुपये नकद भी बरामद

भागलपुर जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सवौर थाना पुलिस ने कुरपट चौक के समीप छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और 2,350 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 19 अगस्त को सवौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुरपट चौक के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। उसकी पहचान अमडार निवासी ज्योतिष कुमार, पिता जलधर यादव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ज्योतिष के घर पर छापेमारी कर मो. लालू, पिता मो. सिराज तथा धर्मेंद्र कुमार, पिता विश्वनाथ मंडल, दोनों निवासी अमडार, को गिरफ्तार किया। इनके पास से 3.10 ग्राम ब्राउन शुगर और नकद रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |