Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : हत्या के शिकार सोनू पटेल के परिजनों से RLM के वरीय नेता ने की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर ,पटना ,बिहार
  
हिमांशु पटेल ने हत्या के शिकार सोनू पटेल के परिजनों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा 

पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा प्रखंड के इनरवा गांव निवासी अपहरण के बाद हत्या के शिकार हुए सोनू पटेल के परिजनों से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरीय नेता हिमांशु पटेल ने मंगलवार को उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा मामले में दोषियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिमांशु पटेल ने पीड़ित परिवार का दुख साझा करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति की इस तरह हत्या होना समाज और प्रशासन दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने, सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक वे लगातार प्रशासन के संपर्क में रहेंगे और हर स्तर पर उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की भी अपील की। इस दौरान अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं सरदार पटेल युवा मंच के संयोजक डॉ. राकेश रंजन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। 

इस सहयोग के लिए परिजनों ने आभार व्यक्त किया। मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता मधुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मधु सिंह, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल, अजय पटेल, विशाल सिंह, कमलेश पटेल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं हिमांशु पटेल ने भरोसा दिलाया कि न्याय मिलने तक उनका प्रयास और संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |