कुणाल शेखर ब्यूरो रिपोर्ट ,भागलपुर (बिहार)
सदस्यता अभियान में कहलगांव विधानसभा को प्रदेश में पांचवां स्थान, विधायक शुभानंद मुकेश सम्मानित
जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान में बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों के बीच कहलगांव विधानसभा क्षेत्र को शीर्ष पांचवां स्थान मिलने पर शुक्रवार को जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने अपने आवास पर कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने विधायक को बधाई देते हुए इसे संगठन की सामूहिक मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम बताया।
कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि कहलगांव विधानसभा की यह उपलब्धि पूरे भागलपुर जिला संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में मिली इस सफलता से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और आने वाले समय में भी जिला संगठन इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगा।
जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि यह सफलता विधायक शुभानंद मुकेश के कुशल नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही जदयू की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति आम लोगों के बढ़ते विश्वास का परिणाम है।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष विजय मंडल, ब्रजेश सिंह, गुरुदेव मंडल, ललन कुशवाहा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.png)





