Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : डैम में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, पांच युवक डूबे; दो की मौत, तीन की बची जान

 सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर ,बांका (बिहार)

बदुआ डैम में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, पांच युवक डूबे; दो की मौत, तीन की बची जान

बांका जिले के बेलहर प्रखंड स्थित बदुआ डैम में शनिवार को नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डैम में स्नान कर रहे पांच युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया, जिससे तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि दो युवकों की जान नहीं बचाई जा सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक डैम में नहा रहे थे। इसी दौरान वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और एक-एक कर गहरे पानी में समा गए। युवकों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बिना देर किए पानी में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में एक की पहचान मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़ोनिया गांव निवासी अभिनव सिंह के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान कराने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद बदुआ डैम परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि डैम, नदी और अन्य गहरे जलाशयों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों के बाहर पानी में नहीं उतरें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |