Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शंभूगंज में धूमधाम से मनी स्व - रामविलास पासवान की जयंती, केक काटकर दी श्रद्धांजलि, खूब रोए एक नेता

 सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर, बांका (बिहार)

शंभूगंज में धूमधाम से मनी रामविलास पासवान की जयंती, केक काटकर दी श्रद्धांजलि

शंभूगंज प्रखंड स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपाआर) कार्यालय में सोमवार को पार्टी संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत लोजपा आर के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह, सागर कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा बैंड-बाजे के साथ बाजार भ्रमण से हुई। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के विचारों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए नारे लगाए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने केट काटकर जयंती का जश्न मनाया गया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान लोजपा आर के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह भावुक हो गए। केक काटते समय वह फूट-फूटकर रो पड़े, जिसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला। और उन्हे ढ़ाढ़स दिलाया। उन्होंने कहा कि आज वह पार्टी में जो भी हैं, वह स्वर्गीय रामविलास पासवान की बदौलत हैं। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान केवल एक नेता नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि भले ही आज उनके पुत्र चिराग पासनान उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं पहचानते हों, लेकिन रामविलास पासवान से उनका गहरा नाता था। कार्यकर्ताओं के बीच उनका अलग सम्मान और पहचान है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |